फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुलिस ने पशु अंग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया; डेढ़ करोड़ के हाथी के दांत बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हाथी के दांत कहां से लेकर आए थे और किसे बेचने वाले थे। 
विज्ञापन
Elephant Tusk - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के थाणे शहर में पुलिस ने दो लोगों को हाथी के दांत की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 1.5 करोड़ रुपये के हाथी दांत जब्त भी किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है  कि पशुओं के अंगों की तस्करी में अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ है। गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए मंगलवार को पुलिस ने कोपरी इलाके में जाल बिछाया, जिसमें दो लोग फंस गए। उनमें से एक मुंबई का रहने वाला है तो वहीं दूसरा तमिलनाडु का है।

 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया- "दोनों के पास से दो किलोग्राम के दो हाथी के दांत बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।"

तस्करी करने वाले आरोपी की पहचान तमिलनाडू के कृष्णागिरी के 41 वर्षीय मोहम्मद रफ़ी इब्राहिम सय्यद और मुंबई अंधेरी के 35 वर्षीय रहीम बादशाह खान के तौर पर हुई है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हाथी के दांत कहां से लेकर आए थे और किसे बेचने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें