फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : पालघर के मोखड़ा इलाके में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की जलकर मौत

Mon, 29 Mar 2021 12:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।

सार

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर के मोखड़ा इलाके में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं, एक किशोरी और एक किशोर शामिल हैं। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पालघर आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि घर में सभी लोग सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दुकान में आग लगने से एक परिवार को चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मोखड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग शामिल हैं, जिनकी आयु 10 और 15 साल है।

उन्होंने कहा कि मोखड़ा तालुका के ब्राह्मणगांव में एक दुकान में रात करीब ढाई बजे आग लग गई। पीड़ित इस दुकान में ही रहते थे। अधिकारी ने कहा कि दुकानदार की पत्नी, मां और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुकानदार तथा उसके दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नासिक के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


वहीं जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। एक घंटे में उस पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान गंगूबाई मोले (78), द्वारका अनंत मोले (46), पल्लवी मोले (15) और कृष्ण मोले (10) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें