फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India News : कर्नाटक सीमा विवाद पर महाराष्ट्र अगले सप्ताह पास करेगा प्रस्ताव

Sat, 24 Dec 2022 07:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में शुक्रवार को अरनमुला से सबरीमाला मंदिर तक वार्षिक शोभायात्रा 'थंका अंकी' शुरू हुई। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। यात्रा 26 दिसंबर को सबरीमाला मंदिर पहुंचेगी। भगवान अय्यप्पा की मूर्ति पर सुशोभित होने वाली पवित्र सुनहरी पोशाक 'थंका अंकी' के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाती है। 
 
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराज देसाई ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर अगले सप्ताह एक प्रस्ताव पेश करेगी। पड़ोसी राज्य के प्रस्ताव की तुलना में यह ‘10 गुना अधिक प्रभावी’ होगा। उन्होंने कहा, सोमवार को राज्य विधानमंडल में इस प्रस्ताव को पारित किया जाएगा। आबकारी मंत्री देसाई ने नागपुर में विधानमंडल परिसर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। कर्नाटक विस ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इसमें पड़ोसी को एक इंच जमीन नहीं देने का संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन


केरल : सबरीमाला मंदिर के लिए वार्षिक थंका अंकी यात्रा शुरू
केरल में शुक्रवार को अरनमुला से सबरीमाला मंदिर तक वार्षिक शोभायात्रा 'थंका अंकी' शुरू हुई। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। यात्रा 26 दिसंबर को सबरीमाला मंदिर पहुंचेगी। भगवान अय्यप्पा की मूर्ति पर सुशोभित होने वाली पवित्र सुनहरी पोशाक 'थंका अंकी' के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाती है। 

धर्मगुरु दलाई लामा ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
तिब्बत के आध्यात्मिक बौद्ध गुरु और नोबल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा ने दो साल बाद शुक्रवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। वे यहां करीब एक माह रहेंगे। रास्ते में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने का उनका अभिवादन किया। महाबोधि मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत धरोहरों में से एक है। यहां 2,000 साल पहले महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन


तेलुगू अभिनेता कैकाला का निधन, पीएम ने जताया दुख
 खलनायक और चरित्र भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय रहे वयोवृद्ध तेलुगू अभिनेता कैकाला सत्यनारायण का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और कहा कि अपने उत्कृष्ट अभिनय के लिए वह हर पीढ़ी के बीच लोकप्रिय थे। सत्यनारायण पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। सत्यनारायण ने छह दशक के अपने फिल्मी कॅरियर में करीब 700 फिल्मों में अभिनय किया। 

यूरिया घोटाला में कमलनाथ का भांजा 18 जनवरी को तलब
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शुक्रवार को 685 करोड़ रुपये की दलाली और यूरिया घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को 18 जनवरी को तलब किया है। विशेष जज विकास ढुल ने इस मामले में पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए पुरी को समन जारी कर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

छात्रा से दुष्कर्म में पूर्व प्राचार्य को 10 साल की कैद
भवानीपटना/फूलबनी (ओडिशा)। ओडिशा के कालाहांडी जिला अदालत ने सरकारी आवासीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य को एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का दोषी ठहराया है और 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो अदालत, भवानीपटना के विशेष न्यायाधीश शुभंजन मोहंती ने अपराध  के लिए दोषी नकुल सबर पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें