फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यात्री को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों में एक ऑटो चालक

Sun, 25 Dec 2022 02:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

लूट की घटना 18 दिसंबर की सुबह हुई जब पीड़ित एक ऑटोरिक्शा से नाला सोपारा जा रहा था। आरोपियों ने ऑटो को बीच रास्ते में रोक दिया और यात्रियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन और 14,000 रुपये तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया।

विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक यात्री को लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक ऑटोरिक्शा चालक भी शामिल है। 

विज्ञापन


पालघर पुलिस ने रविवार को बताया कि लूट की घटना 18 दिसंबर की सुबह हुई जब पीड़ित एक ऑटोरिक्शा से नाला सोपारा जा रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त (विरार संभाग) रामचंद्र देशमुख ने बताया कि आरोपियों ने ऑटो को बीच रास्ते में रोक दिया और पीड़ित व सह-यात्रियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन और 14,000 रुपये तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया। अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक और लूट में शामिल दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। 

दो ऑटोरिक्शा, 16 मोबाइल बरामद
पालघर पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ऑटोरिक्शा और चोरी के 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। इनकी कीमत पूरी तरह से 2.35 लाख रुपये से अधिक थी। अधिकारी ने कहा कि तीनों वालीव पुलिस स्टेशन में दर्ज पांच अन्य अपराधों और डीएन नगर में एक मामले में लिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें