फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में सूटकेस में बंद मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 12:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने 21 नवंबर को विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी और अगले दिन उसका शव नाले के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रियंका विश्वकर्मा (22) का शव सोमवार को देसाई गांव के पास नाले के पुल के नीचे मिला। मृतका की कलाई के पास ‘पी वी एस’ अक्षर का टैटू पाया गया। पुलिस को संदेह था कि शव को नाले में फेंकने के लिए सूटकेस में भरकर लाया गया। घटना की जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने देसाई गांव से विनोद श्रीनिवास विश्वकर्मा (50) को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार भी कर लिया।

बताया गया है कि पीड़िता पिछले पांच वर्षों से लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। 21 नवंबर की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने शव को एक दिन घर में ही रखा, लेकिन सड़ांध बढ़ने पर उसने 22 नवंबर की रात शव को सूटकेस में भरकर पैदल ले जाकर पुल से नीचे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें