फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में फिर पुजारियों पर हमला, मंदिरों में की लूटपाट

Fri, 29 May 2020 11:37 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पालघर
विज्ञापन
लूटपाट सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर दो पुजारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना जिले के बालीवली गांव की है, जहां तीन हमलावरों ने पहले मंदिर के पुजारियों पर हमला किया और फिर वहां लूटपाट की। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात 12.30 बजे हुई, जब तीन हथियारबंद आदमियों ने वसई तालुका के बालीवली में जागृत महादेव मंदिर और आश्रम में धावा बोला।

उन्होंने कहा कि तीनों ने मंदिर के प्रमुख पुजारी शंकरानंद सरस्वती और उनके सहायक पर हमला किया और 6,800 रुपये का सामान लूटकर भाग गए। इस घटना के संबंध में विरार पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 394 और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें