फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिखाई देती थी बच्चे की आत्मा', परेशान होकर छात्र ने कर ली आत्महत्या

Wed, 17 Oct 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे एक मृत बच्चे की आत्मा बुला रही थी, इसलिए उसने ये कदम उठाया। 

विज्ञापन


उसने आगे लिखा है कि कुछ हफ्ते पहले एक सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई थी और उसकी आत्मा उसे बार-बार बुला रही थी। मृतक छात्र का नाम सौरभ नागपुरकर बताया जा रहा है और वो पी. बी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का छात्र था। 

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी तुलसीराम ढकुलकर ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सौरभ ने रविवार की देर रात कसाबपुरा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक पन्ने का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 
विज्ञापन


सौरभ ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कुछ हफ्ते पहले एक सड़क हादसे में एक बच्चे को मरते हुए देखा था, जिसके बाद से उस बच्चे की आत्मा बार-बार उसे बुला रही थी। उसने लिखा है कि हादसे के बाद उसे आत्माओं से डर लगने लगा था और उसे अजीब तरह की आवाजें सुनाई देने लगी थीं और अजीब-अजीब तरह की चीजें दिखाई भी देने लगी थीं। 

उसने अपने सुसाइड नोट में अपनी बहन को माता-पिता का ख्याल रखने को कहा है। पुलिस ने बताया कि हम उसके मोबाइल और लैपटॉप, की स्कैनिंग कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो किस तरह की फिल्में देखना पसंद करता था या किस तरह के गेमों में उसकी दिलचस्पी थी। पुलिस ने कहा कि हम उसके दोस्तों और कॉलेज के साथियों से भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ आखिर क्या गलत हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें