महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
- फोटो : ट्विटर
मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन के वक्त अपनी जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राहत की घोषणा की है। आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी बात करेंगे।
महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों के परिवार को पहले ही दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। वर्ष 2016 से लेकर 2018 तक कई समूहों द्वारा सरकारी नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन किया गया था। सरकार ने मराठा समुदाय की मांग को मानते हुए आरक्षण को मंजूरी दे दी थी। हालांकि, आगे चलकर सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी।