महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रमों के बीच सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा। उनके करीबी सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने शिवसेना का दामन थाम लिया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
जिन्हें वाशिंग मशीन में जाना है वो जरूर जाएं: आदित्य ठाकरे
इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। एक बयान में उन्होंने कहा, 'भूषण देसाई का शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं है। जिन्हें वाशिंग मशीन में जाना है वो जरूर जाएं। सुभाष देसाई हमारे साथ हैं। वह चौबीसों घंटे उद्धव ठाकरे के साथ हैं। वे हमें कहीं नहीं छोड़ेंगे।'