फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में कांग्रेस-राकांपा के कई विधायक शामिल हो जाएंगे भाजपा में: चंद्रकांत पाटिल

Thu, 18 Jul 2019 06:39 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
विज्ञापन
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस और राकांपा के कुछ विधायक एक सप्ताह या 10 दिन में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इस पर, राकांपा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा कह रहे हैं।

विज्ञापन


सरकारी विश्राम गृह में पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ‘इस सप्ताह कांग्रेस, राकांपा के कई विधायक इस्तीफा देंगे।’ भाजपा नेता हालांकि उन विधायकों का नाम लेने से बचते दिखे, जो सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने रहस्यमय ढंग से कहा, ‘अगर मैंने नाम उजागर कर दिए तो मजा खराब हो जाएगा। जिंदगी का मजा अनिश्चितताओं में है। इसलिए, इसे ऐसे ही रहने दें।’ पाटिल ने बुधवार को कहा कि 'कोई इस पर चौंके नहीं अगर आने वाले दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के पांच कार्यकारी अध्यक्ष में से एक भाजपा में शामिल हो जाए।'

बता दें कि कांग्रेस ने बीते शनिवार को बालासाहेब थोराट को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं नितिन राउत, बासवराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।
विज्ञापन


इन दावों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि 'पाटिल की टिप्पणी से लगता है कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास सितंबर-अक्तूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त उम्मीदवार नहीं हैं और इसलिए भ्रम पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।' मलिक ने इस बात का पूरा भरोसा जताया कि राकांपा से कोई भी भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें