महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के येदशी गांव में दिवाली की रात एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गोविंद करांडे के घर में रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। परिवार किराने की दुकान के ऊपर बनी मंजिल पर रहता था। आग तेजी से फैलने के साथ घर में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिवाली के पहले दिन येदशी गांव के एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दम घुटने और झुलसने से सभी की जान चली गई। वहीं, परिवार का एक सदस्य इस हादसे में बच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, येदशी गांव के रहने वाले गोविंद करांडे की गांव में किराने की दुकान है। उनका परिवार दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था। रात करीब 2:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं फैल गया।
दम घुटने से छह लोगों की मौत
ऊपरी मंजिल पर रहने के कारण परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग और धुएं की चपेट में आने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
ठाणे में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला
महाराष्ट्र के ठाणे में दिवाली के दिन एक 17 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिवाली की आतिशबाजी के बीच आग की घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने सोमवार को बताया कि आग रविवार रात करीब 8:30 बजे शहर के वागले एस्टेट इलाके में स्थित रहेजा गार्डन परिसर की कार्लाइल बिल्डिंग में लगी। इस इमारत में कुल 28 फ्लैट हैं।