फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : फडणवीस सरकार पर दो जिलों के नाम बदलने का शिवसेना ने बनाया दबाव

Wed, 14 Nov 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के योगी सरकार के फैसले के बाद अब महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने भी औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का दबाव बनाया है। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिवसेना मंत्रियों ने मराठवाड़ा के औरंगाबाद जिले का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद जिले का नाम बदलकर धाराशिव करने की मांग की।

विज्ञापन


शिवसेना के नेता व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि पूर्व की भाजपा-शिवसेना सरकार के समय औरंगाबाद का नाम बदलने की पहल हुई थी। इससे संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। उसके बाद कांग्रेस-एनसीपी सरकार के शासनकाल में कोई पहल नहीं हुई। 

देसाई ने कहा कि हमें अब जल्द ही दोनों जिलों के नाम बदलने के बारे में फैसला करना चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो शिवसेना के मंत्री दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि हम मिलकर इस संबंध में प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनावी मोड़ पर शिवसेना ने दिखाए तेवर

आगामी चुनाव को देखते हुए अब राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिवसेना के मंत्रियों ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिवसेना की तरफ से उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी के मंत्रियों ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग सात मुद्दों को उठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें