फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई किच-किच : 'कराची स्वीट्स' का नाम बदलने का शिवसेना नेता ने डाला दबाव, वीडियो वायरल

Thu, 19 Nov 2020 03:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नितिन नंदगांवकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिवसेना के नेता नितिन नंदगावकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कथित तौर पर मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित 'कराची स्वीट्स' का नाम बदलकर 'मराठी स्वीटस' रखने का दबाव डाल रहे हैं। वीडियो में नितिन नंदगावकर ने दुकान मालिक को धमकाते हुए कहा कि 'आपको यह करना होगा, हम इसके लिए आपको समय दे रहे हैं। 'कराची' को मराठी में बदला जाए।' दरअसल, शिवसेना ने कराची नाम की दुकानों के नाम बदलवाने की मुहिम छेड़ी है। यह धमकी उसी का हिस्सा है। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता निरुपम बोले, मुख्यमंत्री तमाशा न देखें
जबरन दुकान का नाम बदलवाने के मामले में अब कांग्रेस कूद गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए शिवसेना पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जैसे भारत के चाइनीज होटलों का चीन से कोई लेना-देना नहीं है, वैसे ही बांद्रा के कराची स्वीट्स का पाकिस्तान से कोई नाता नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'भारत के चाइनीज होटलों का चीन से कोई लेना-देना नहीं है, वैसे ही बांद्रा के कराची स्वीट्स का पाकिस्तान से कोई नाता नहीं है। यह सत्य शिवसेना के बेवकूफ कार्यकर्ता कब समझेंगे? 70 साल पुरानी दुकान का नाम बदलने की जो धमकी दी गई है, वो गलत है। मुख्यमंत्री तमाशा न देखें, उसकी रक्षा करें।' बता दें कि संजय निरुपम पहले शिवसेना के नेता थे। हालांकि बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


शिवसेना ने खोला मोर्चा, कराची के नाम पर व्यापार नहीं 
इससे पहले गुरुवार सुबह मुंबई में शिवसेना ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला। पार्टी नेताओं ने एलान किया कि वे मुंबई में कराची के नाम पर किसी भी तरह का व्यापार नहीं होने देंगे।

इसी कड़ी में शिवसेना नेता नेता नितिन नंदगावकर ने कराची स्वीट्स के मालिक को धमकाया और कहा कि तय समय के अंदर वे अपने नाम के आगे से कराची हटा लें। पार्टा का कहना है कि कराची नाम की कोई भी ची मुंबई में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदार को धमकाने वाला उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें