फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जाने पर सियासत, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने जताया विरोध

Fri, 13 Nov 2026 05:41 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जाने पर विवाद हो गया है। दरअसल शिवसेना यूबीटी ने इस पर आपत्ति जताई है। वहीं शिवसेना यूबीटी की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने इसका बचाव किया है। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा से पहले मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए गीत गाए जाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिवसेना (यूबीटी) की पार्षद माधुरी मांजरेकर ने इसका विरोध करते हुए रेलवे प्रशासन से शिकायत की है। माधुरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में गाने बजाकर यात्रियों को परेशाना करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने विरोध को संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता ने मराठी त्योहारों के गीत भी बजाने की वकालत की, जबकि प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने में बुराई क्या है? इस पूरे विवाद पर मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर रेलवे स्टेशनों पर खास विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाते हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं के प्रसारण में लगने वाले समय के अलावा उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं।
विज्ञापन


विवाद पर सफाई देते हुए मध्य रेलवे (सीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि अलग-अलग मौकों पर रेलवे स्टेशनों पर विशेष विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश बजाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा, "मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस समेत कुछ स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये गाने यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाओं की घोषणा के बाद उपलब्ध अतिरिक्त समय में बजाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें