फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शिंदे को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं शिवसेना विधायक', मंत्री दीपक केसरकर का बयान

Sun, 24 Nov 2024 10:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि शिवसेना के विधायकों का मानना है कि शिंदे को ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में महायुति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ दीपकर केसरकर - फोटो : एक्स/दीपक केसरकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने रविवार को कहा कि शिवसेना के विधायक यह महूसस कर रहे हैं कि एकनाथ शिंदे को ही राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम करना चाहिए। केसरकर ने आज शिंदे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। राज्य विधानसभा चुनावों में महायुति ने शानदार जीत हासिल की।

विज्ञापन


'सर्वसम्मति से लेंगे मुख्यमंत्री पद पर फैसला'
केसरकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिवसेना के विधायकों का मानना है कि शिंदे को ही मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में महायुति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, केसरकर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और अजित पवार (राकांपा) मिलकर सर्वसम्मति से फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह महाराष्ट्र के हित में होगा। केसरकर ने सावंतवाड़ी सीट से दोबारा चुनाव जीतने के बाद यह बयान दिया। 
  
महायुति गठबंधन और भाजपा नेतृत्व तय करेगा अगला मुख्यमंत्री: बावनकुले
मुख्यमंत्री के पद को लेकर अटकलें तबसे शुरू हुईं जब फडणवीस की अगुवाई वाली भाजपा ने 288 सीटों में से 132 पर जीत हासिल की। वहीं, शिंदे की शिवसेना को 57 सीटें मिलीं। शनिवार को फडणवीस ने मुख्यमंत्री के पद को लेकर किसी भी विवाद से इनकार किया और कहा कि महायुति के नेताओं के बीच इस मुद्दे पर सामूहिक रूप से फैसला लिया जाएगा। वहीं, रविवार को राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने भी फडणवीस की बात का समर्थन करते हुए कहा, महायुति गठबंधन के नेता और भाजपा नेतृत्व मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें