फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, दफ्तर पर बीएमसी ने चिपकाया नोटिस

Tue, 08 Sep 2020 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिवसेना के आईटी सेल ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा कंगना के ग्रेटर मुंबई में स्थित मणिकर्णिका फिल्म्स दफ्तर के बाहर बृह्नमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने नोटिस चिपकाया है। ये नोटिस निर्माण के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर चिपकाया गया है।

विज्ञापन




शिवसेना ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत कंगना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तुलना मुंबई से करने को लेकर की गई है। पार्टी ने उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।





क्या है पूरा मामला
दरअसल कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच कुछ दिनों से जुबानी जंग जारी है। ऐसे में कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने कहा था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस नहीं आना चाहिए। पलटवार करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि मुंबई पीओके है क्या।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उद्धव का कंगना पर तंज, कहा- कई लोग मुंबई आकर नाम कमाते हैं, लेकिन कर्ज तक नहीं चुकाते

कंगना ने तीन सितंबर को ट्वीट कर कहा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?'
विज्ञापन


इसके बाद राउत ने कंगना के बयान की शिवसेना के मुखपत्र सामना में आलोचना करते हुए लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद शहर के पुलिस बल की आलोचना करना विश्वासघात और शर्मनाक है। उन्होंने लिखा था, 'हम विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें