महाराष्ट्र के नांदेड़ में सोमवार शाम एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) के एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नांदेड़ के सीताखंडी घाट में हुई। ईंटों से भरा एक ट्रक नांदेड़ जाने वाली सड़क पर गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एमयूवी से उसकी टक्कर हो गई।
अधिकारियों ने बताया, "वाहन भोकर की तरफ जा रहा था। इसमें आठ लोग सवार थे। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने भोकर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
भोकर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।