फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : छह साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाले चौकीदार की निर्वस्त्र परेड कराई

Mon, 15 Jul 2019 06:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
विज्ञापन
कथित तौर पर बच्ची से छेड़खानी करने के बाद चौकीदार की निर्वस्त्र परेड कराई - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में एक रिहाइशी परिसर के चौकीदार को छह साल की बच्ची से छेड़खानी करने के बाद उसकी निर्वस्त्र परेड कराई गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया घटना बोलिंज में रविवार रात हुई। भीड़ ने 22 वर्षीय आरोपी को जमकर पीटा। इसमें कई महिलाएं भी थीं 

अरनाला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अप्पर साहेब लेंगरे ने बताया, "चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने धारा 354 (मर्यादा भंग करने) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।" 

उन्होंने बताया, "पीड़िता की मां ने शिकायत की थी कि बच्ची शनिवार को शाम छह बजे जब ट्यूशन से लौटी तो चौकीदार ने उसे गलत तरीके से छूआ। रविवार को पुलिस से संपर्क किया गया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चौकीदार से मारपीट के संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें