फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना है छत्रपति शिवाजी महाराज का असली 'वाघ नख', संजय राउत ने किया दावा

Sun, 01 Oct 2023 03:33 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल फरवरी में, चुनाव आयोग (ईसी) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को 'शिवसेना' नाम और उसका चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' आवंटित किया। चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि शिवसेना असली 'वाघ नख' है, जो बाघ के पंजों के आकार का छत्रपति शिवाजी महाराज का हथियार है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सेना को विभाजित करके कमजोर करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और उनके विभाग के अधिकारी प्रतिष्ठित हथियार को वापस पाने के लिए 3 अक्टूबर को यूके जाने वाले हैं। 'वाघ नख' का इस्तेमाल छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के जनरल अफ़ज़ल खान को मारने के लिए किया था।

सरकार बनाने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ
पिछले साल जून में, पार्टी नेतृत्व के खिलाफ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के बाद शिवसेना विभाजित हो गई और इसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार भी गिर गई। इसके बाद शिंदे ने राज्य में सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिला लिया। 
विज्ञापन


इस साल फरवरी में, चुनाव आयोग (ईसी) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को 'शिवसेना' नाम और उसका चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर' आवंटित किया। 

चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। रविवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए, राउत ने भाजपा पर निशाना साधा, जिसके मंत्री मुनगंटीवार और अन्य नेता राज्य में 'वाघ नख' लाने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने वाले हैं।

भाजपा ने की पार्टी को कमजोर बनाने की कोशिश
राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि यह वाघ नख का अपमान है, जो महाराष्ट्र के लिए गौरव और स्वाभिमान का विषय है। शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज की असली वाघ नख है, जिसने (पार्टी) राज्य के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं से लड़ाई की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी (शिवसेना) को कमजोर करने की कोशिश में उसे विभाजित करके भाजपा ने राज्य को दिल्ली के सामने "डोरमैट'' बना दिया है।  

राज्य को दिल्ली का बना दिया गुलाम
राउत ने आगे आरोप लगाया कि आप लाकर क्या करेंगे वह हथियार जिसका इस्तेमाल महाराष्ट्र के स्वाभिमान और अखंडता की रक्षा के लिए किया गया था, आपने राज्य को दिल्ली का गुलाम बना दिया है। उन्होंने यह भी मांग की कि जनता दल (सेक्युलर) पार्टी के नाम से 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटा दे। चूंकि उसने बीजेपी से हाथ मिलाने का फैसला किया है।

पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाला जनता दल (सेक्युलर) पिछले महीने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गया और कर्नाटक में कांग्रेस से लड़ने के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भगवा पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें