फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा ट्रक; दस की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Tue, 04 Jul 2023 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा।
विज्ञापन
Maharashtra Road Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के धुले जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक ने पहले दो वाहन को टक्कर मारी और फिर एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में दस की मौत और 28 घायल हो गए। यह घटना धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास घटी। पीएम मोदी ने धुले सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
विज्ञापन



 
ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तमिलनाडु में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत
इस बीच कोयंबटूर में निर्माण कार्य में लगे चार प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को दीवार गिरने की घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यहां एक निजी कॉलेज के परिसर में परिसर की दीवार का कुछ हिस्सा ढह जाने से श्रमिकों की मौत हो गई। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक श्रमिक पश्चिम बंगाल का था और तीन अन्य भी प्रवासी मजदूर थे। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें