सीपीआर अधिकारी स्वप्निल नीला ने दी जानकारी
वहीं इस घटना के बारे में मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब एक ट्रक ने बंद स्थान पर रेलवे ट्रैक पार कर लिया और वह ट्रेन से टकरा गया। यह हादसा भुसावल डिवीजन के बोडवाड़ रेलवे स्टेशन पर हुआ।
ये भी पढ़ें:-तेलंगाना सुरंग हादसा: 21वें दिन भी जारी है सात श्रमिकों की तलाश, बचाव अभियान में हो रहा नई तकनीकों का इस्तेमाल
मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस हादसा
- फोटो : ANI
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी ट्रेन
स्वप्निल नीला ने आगे बताया कि मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12111 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। अब, मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-तमिलनाडु बजट 2025-26: महिलाओं-शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े एलान, विपक्ष ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस हादसा
- फोटो : ANI
रेल कर्मियों की मेहनत से फिर यातायात बहाल
दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने
जल्दी से कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप अब ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
ये भी देखें