फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Chalisa: राणा दंपति ने नागपुर के मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ी, राकांपा कार्यकर्ताओं ने भी की पूजा-अर्चना

Sat, 28 May 2022 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

राणा दंपति के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने भी यहां रामनगर स्थित इसी मंदिर में हवन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा शनिवार को दिल्ली से नागपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। राणा दंपति को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा करने के बाद 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था। राणा दंपति के एलान के बाद शिवसेना कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे।

विज्ञापन

मुंबई स्थित एक विशेष अदालत ने दंपति को चार मई को जमानत दे दी थी। अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमने हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती की। संघर्ष के बावजूद हम राज्य पर शनि की साढ़े साती हटाने के लिए प्रार्थना करने यहां पहुंचे। हमने बेरोजगारों को नौकरी मिलने के लिए भी प्रार्थना की।

राणा दंपति के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं ने भी यहां रामनगर स्थित इसी मंदिर में हवन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें