मुंबई के बोरीवली स्टेशन ने नेत्रहीनों की सहायता करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बोरीवली स्टेशन ब्रेल लिपि से चिंहित फुटओवर ब्रिज की रेलिंग, आगमन और निकास द्वार, सबवे की रेलिंग और भी व्यापक रूप से बनी हुई ब्रेल लिपि में लिखी बुकलेट के माध्यम से दृष्टिहीनों के लिए सुगम स्टेशन बनाया गया है।
मुंबई में हुए एक सर्वे में इन समस्याओं में एक परेशानी यह थी कि प्लेटफार्मों की पहचान करने में समय लगता था, जिससे उनकी ट्रेन छूट जाती थी। इस देरी के कारण यात्री चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करते थे, जिससे उनके चोटिल होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती थीं।
दूसरी समस्या यात्रियों को स्टेशनों पर विभिन्न सुविधाओं के स्थान और स्टेशन के मैप के बारे में ठीक से पता नहीं चल पाता था। ब्रेल लिपि में लिखी गई बुकलेट से ये दोनों समस्याएं हल हो जाएंगी। यह बुकलेट चीफ बुकिंग सुपरवाइजर के पास उपलब्ध है।