फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: '21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज

Sat, 21 Jun 2025 01:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

21 जून 2022 को ही एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई थी। यह राजनीतिक संकट इतने बड़े स्तर का था कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और बीजेपी-शिंदे गुट ने मिलकर सरकार बनाई। योग दिवस पर एकनाथ शिंदे ने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को याद किया। 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए 21 जून 2022 की याद दिला दी। शिंदे ने कहा कि हमने भी 21 तारीख को बड़ा योग किया था। वो मैराथन योग था, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा ही बदल दी। दरअसल, शिंदे उस दिन याद कर रहे थे जब उनके नेतृत्व में शिवसेना में बगावत हुई थी और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। 
विज्ञापन


शिंदे ने दावा किया कि उसी योग की वजह से राज्य में राजनीतिक स्थिरता और विकास का नया दौर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीएम देवेंद्र फडणवीस और वह राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। शिंदे के इस बयान को उद्धव ठाकरे खेमे पर सीधा हमला माना जा रहा है, जो अब शिवसेना (यूबीटी) नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: मंत्री प्रियांक खरगे ने विदेश मंत्रालय पर लगाया यू-टर्न लेने का आरोप, जारी हुआ अमेरिका का वीजा
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे को छोड़ना पड़ा था मुख्यमंत्री पद
जून 2022 में शिंदे के विद्रोह से शिवसेना दो धड़ों में बंट गई थी। यह राजनीतिक संकट इतने बड़े स्तर का था कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा और बीजेपी-शिंदे गुट ने मिलकर सरकार बनाई। तब से अब तक दोनों गुटों के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। शिवसेना के दोनों गुटों में नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर कानूनी लड़ाई भी चली, हालांकि आखिरी में पुरानी शिवसेना वाला चुनाव चिह्न शिंदे गुट वाली शिवसेना को ही मिला। 

योग दिवस पर पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
एकनाथ शिंदे ने योग दिवस की भी शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर दिन योग करते हैं, इसलिए वह स्वस्थ हैं और देश को मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को भी सबक सिखाया है। साथ ही शिंदे ने पीएम मोदी को राष्ट्र की शक्ति और स्थिरता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उनको नारे लगाने में महारत, समस्या समाधान में नहीं

क्या है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम?
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ, जो भारत के वैश्विक स्वास्थ्य और समरसता के दृष्टिकोण को दर्शाती है। यह भारतीय संस्कृति के “सर्वे सन्तु निरामयाः” के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसमें न केवल मानवता बल्कि धरती और पर्यावरण की भलाई की बात की गई है। देशभर में योग दिवस पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें