फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे कैंप में बगावत! मंत्री न बनाए जाने से नाराज विधायक के ट्वीट ने दिए कई संकेत

Sat, 13 Aug 2022 10:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के एक वीडियो को पोस्ट किया था। इसमें ठाकरे ने महाराष्ट्र के बारे में अपनी राय रखी थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह ट्वीट शिंदे खेमे के लिए एक चेतावनी है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष में जिन विधायकों ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ बागी तेवर अपनाकर एकनाथ शिंदे का साथ दिया, उनमें अब नाराजगी के स्वर उभरने लगे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिंदे गुट के कई विधायक मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। शिंदे गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उद्धव को कुटुंब प्रमुख बताया।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद ही ट्वीट हटा दिया, लेकिन इससे संकेत गया कि शिंदे गुट में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि संजय मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिंदे ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। इसके बाद शिरसाट ने सफाई दी कि यह ट्वीट तकनीकी खामी के कारण हुआ था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार शिंदे ने अगले मंत्रिमंडल के विस्तार में शिरसाट को मंत्री बनाने का आश्वासन दिया है।

ट्वीट पर दी सफाई 
दरअसल, संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के एक वीडियो को पोस्ट किया था। इसमें ठाकरे ने महाराष्ट्र के बारे में अपनी राय रखी थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह ट्वीट शिंदे खेमे के लिए एक चेतावनी है। हालांकि, संजय शिरसाट ने कहा कि मेरे ट्वीट का आशय यह था कि जब आप एक परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे हों, तो आपको अपनी राय के बजाय अपने परिवार की राय का सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन


शिंदे से कोई नाराजगी नहीं 
ट्वीट पर सफाई देते हुए शिरसाट ने कहा कि मेरा ट्वीट इसलिए नहीं था कि मुझे मंत्री पद नहीं मिला। उन्होंने कहा, मैं वही बोलता हूं, जो मुझे सही लगता है। मेरा यह मानना भी है कि उद्धव ठाकरे को राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, शिंदे खेमे में हम सभी खुश हैं। 

बच्चू कड़ू भी जता चुके हैं नाराजगी
प्रहार संगठन के अध्यक्ष व निर्दलीय विधायक बच्चू कड़ू भी मंत्री नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जता चुके हैं। कडू ने मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे दिन ही कहा था कि राज्य में बागियों का राज है। धोखा देने वाला बड़ा नेता बनता है। हालांकि, बाद में कडू ने कहा कि मैंने यह बात बिहार के सीएम नीतीश के संदर्भ में कही थी।

अभी तक नहीं  मिले विभाग
मंत्रिमंडल विस्तार के चार दिन बीतने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि शिंदे और भाजपा के बीच विभागों को लेकर तालमेल नहीं बैठा है। शनिवार कोदेवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जल्द ही विभाग आवंटित किए जाएंगे।

मुंबई में शिवसेना के समानांतर संगठन खड़ा कर रहा है शिंदे गुट
शिंदे गुट ने शिवसेना के समानांतर संगठन खड़ा करने की शुरुआत की है। लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता राहुल शेवाले ने शनिवार को मुंबई के मानखुर्द इलाके में शिवसेना शाखा का उद्घाटन किया। इसमें शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे, आनंद दिघे के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगाई गई है। राहुल दक्षिण-मध्य मुंबई से शिवसेना के सांसद हैं।

शिवसेना शाखा में मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर सांसद शेवाले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि देश का विकास करने वाले नरेंद्र मोदी का साथ दो, इसलिए उनका साथ दे रहे हैं। सांसद शेवाले ने कहा कि नरेन्द्र मोदी हिंदुत्व का नेतृत्व कर रहे है। शिवसेना शाखा न्याय मंदिर है। इसलिए मोदी की तस्वीर लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें