फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बवाल: हार पर बौखलाए संजय राउत, कहा- EVM का मंदिर बने, एक तरफ PM और दूसरी तरफ शाह की प्रतिमा हो

Fri, 29 Nov 2024 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा। झल्लाया विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है।
 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में ईवीएम को लेकर लगातार सियासी हंगामा जारी है। यहां हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। गठबंधन 234 सीटों पर आगे रही। जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा। झल्लाया विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। उसने ईवीएम के हैक होने का आरोप लगाया है। इस बीच उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने महायुति और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईवीएम का तीन मूर्ति वाला मंदिर बनना चाहिए। 

विज्ञापन


'महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय की जाएंगी'
सांसद संजय राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र से जुड़ी सभी बातें दिल्ली में तय की जाएंगी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार को अपने मुद्दे रखने के लिए बार-बार दिल्ली आना पड़ेगा। उन्हें पीएम और अमित शाह की बात सुननी होगी। वह (अजित पवार) हमेशा डिप्टी सीएम थे और वह डिप्टी सीएम ही बनेंगे। उनके चेहरे की चमक जो लोकसभा चुनाव के बाद गायब हो गई थी, अब लौट आई है, यह ईवीएम का चमत्कार है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'ईवीएम का एक मंदिर बनना चाहिए। इसमें तीन मूर्ति होनी चाहिए। एक तरफ पीएम और दूसरी तरफ अमित शाह और बीच में ईवीएम। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें