फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: लोकसभा चुनावों से पहले बहन के खिलाफ धनंजय मुंडे ने खोला मोर्चा, बोले- बीड में इस बार NCP ही जीतेगी

Mon, 29 May 2023 11:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मेरे लिए बीड और दिल्ली अभी बहुत दूर है। पार्टी के लिए अभी लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी अहम है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कैसे हम अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करें।
विज्ञापन
Dhananjay Munde - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ने दावा किया है कि अगली लोकसभा में एनसीपी पार्टी भाजपा के चंगुल से बीड लोकसभा सीट छीनेगी और वहां अच्छे बहुमत से जीत दर्ज करेगी। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने सोमवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उनकी उम्मीदवारी का कोई फैसला नहीं हुआ है। मुंडे ने विश्वास जताया कि है कि अगले लोकसभा चुनावों में एनसीपी बीड में जीत दर्ज करेगी।

फिलहाल तैयारी कर रही है पार्टी

विज्ञापन

बीड संसदीय क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि मेरे लिए बीड और दिल्ली अभी बहुत दूर है। पार्टी के लिए अभी लोकसभा चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी अहम है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कैसे हम अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करें। मेरी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी कमान ने मुझसे कुछ नहीं कहा है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम बीड में जीत दर्ज करेंगे। दिल्ली अभी 20-25 साल दूर है। राकांपा मजबूती से हर चुनौती के सामने खड़ी है और उनका सामना कर रही है।

जानें, क्या है सीटों का मामला
बीड लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रीतम मुंडे ने 2019 में जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 विधानसभा चुनावों में बीड जिले की परली विधानसभा सीट पर धनंजय ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे को पटखनी दी थी और अपनी जीत दर्ज की थी। 

मुंबई पुलिस ने 11 मई तक प्रतिबंधित आदेश

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने शहर में 11 जून तक शांतिभंग, सार्वजनिक शांति में खलल और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए आंदोलन और पांच से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने पांच से अधिक व्यक्तियों के जमावड़े, जुलूस, लाउडस्पीकरों सहित अन्य चीजों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, विवाह समारोह, अंतिम संस्कार, कंपनियों सहित महत्वपूर्ण सभाओं और संस्थानों को खोलने की इजाजत दी है।  

इनको भी छूट दी

  1. सिनेमाघर
  2. थिएटर 
  3. स्कूल और कॉलेज 
  4. विधानसभाओं के साथ-साथ अदालत
  5. सरकारी विभाग और स्थानीय निकाय के कार्यालय 
  6. कारखाना
  7. दुकान और प्रतिष्ठान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें