फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में उथल-पुथल : संजय राउत की दो टूक, राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की तो...

Mon, 22 Mar 2021 12:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • अनिल देशमुख के इस्तीफे की बढ़ती मांग को लेकर संजय राउत ने साधा निशाना
  • जब सरकार जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की मांग क्यों - राउत
  • परमबीर सिंह के पत्र के आधार पर इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता - नवाब मलिक
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे की बढ़ती मांग पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय राउत ने कहा कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है तो बार-बार इस्तीफे की मांग क्यों की जा रही है। वहीं एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री नवाब मलिक ने भी इस्तीफा ना लेने की बात का समर्थन किया है। 

विज्ञापन


यही नहीं संजय राउत ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। जो लोग ऐसा काम कर रहे हैं, उनके लिए ये ठीक नहीं होगा। संजय राउत ने आगे कहा कि अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी। 




महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप अपने पद से हटने के बाद लगाए गए हैं। अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की जाएगी लेकिन पत्र में लगे आरोपों के आधार पर इस्तीफा लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन


इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। संजय राउत ने कहा कि अगर हम सभी का इस्तीफा लेते रहेंगे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

संजय राउत ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं, तब तक सभी मामलों की जांच सही तरीके से की जाएगी। संजय राउत ने साफ तौर पर कह दिया है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है और विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई बैठक
वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर आज फैसला हो सकता है। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार इस मुद्दे पर बैठक करेगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपने आवास पर बैठक बुलाई है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद चाहते हैं कि अनिल देशमुख अपने पद से इस्तीफा दे दें लेकिन एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कह दिया है कि गृह मंत्री के इस्तीफे का सवाल ही नहीं पैदा होता है। गठबंधन की तीनों पार्टियों की संयुक्त बैठक होगी, जिस पर अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें