07:19 PM, 21-Mar-2021
शरद पवार के आवास पर बैठक जारी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के दिल्ली आवास पर एक बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार, जयंत पाटिल और सुप्रिया सुले मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में नए गृह मंत्री के नामों पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि अनिल देशमुख को गृह मंत्री के पद से हटाकर, उनकी जगह दिलीप वाल्से को गृह मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, पार्टी या सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।