फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: शिंदे ने उद्धव को कैसे दी मात? फडणवीस अंधेरे में क्यों बदलते थे रूप, पत्नी ने बताया- पहचानना होता था मुश्किल

Wed, 06 Jul 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अमृता फडणवीस बताती हैं, देवेंद्र फडणवीस अक्सर रात के समय में एकनाथ शिंदे से मिलने जाते थे। इसके लिए वे अपनी वेशभूषा बदलते थे। वे इस तरह का रूप धारण कर लेते थे कि मेरे लिए भी उनको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जिस तरह से उद्धव ठाकरे को मात दी, वह राजनीति के विशेषज्ञों के लिए चौंकाने वाला है। सबके अपने-अपने दावे धरे रह गए और सूत्र भी लगभग झूठे साबित हुए। उद्धव ठाकरे को सत्ता से बाहर करने के लिए शिंदे के साथ फडणवीस ने जो सीक्रेट प्लान तैयार किया, उसकी खबर उनकी पत्नियों को भी नहीं थी। खुद देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने इसका खुलासा किया है। 

विज्ञापन


अमृता ने बताया शिंदे गुट की बगावत और उद्धव सरकार पर सियासी संकट के बीच देवेंद्र फडणवीस चुपचाप सक्रिय थे। वे सबके सामने भले ही कहते रहे कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए देवेंद्र अक्सर वेशभूषा बदलकर रात को निकलते थे। दोनों की इस सीक्रेट मुलाकातों का ही नतीजा है कि महाराष्ट्र की राजनीति के पितामह शरद पवार से लेकर सीएम उद्धव ठाकरे और राजनीतिक पंडितों को भी बगावत की कानोंकान खबर तक न लगी।

फडणवीस को पहचान पाना था मुश्किल 
अमृता फडणवीस बताती हैं, देवेंद्र फडणवीस अक्सर रात के समय में एकनाथ शिंदे से मिलने जाते थे। इसके लिए वे अपनी वेशभूषा बदलते थे। वे इस तरह का रूप धारण कर लेते थे कि मेरे लिए भी उनको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। अमृता बताती हैं कि देवेंद्र अक्सर बड़ी सी जैकेट, आंखों पर बड़ा सा चश्मा और अलग-अलग कपड़े पहनकर बाहर जाते थे। अमृता आगे कहती हैं, वह यह तो नहीं जानती थीं कि क्या होने वाला है, लेकिन इतना जरूर पता था कि कुछ बड़ा होने वाला है। 
विज्ञापन


शिंदे ने भी कहा था, वह देवेंद्र से मिलते थे
इससे पहले खुद एकनाथ शिंदे भी इस बात को कह चुके हैं कि वे अक्सर रात में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करते थे। विधानसभा में उन्होंने कहा था कि जब सभी विधाायक सो जाते थे तब वह फडणवीस से मिलने जाते थे और उनके जागने से पहले होटल वापस चले आते थे। शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों को भी नहीं पता था कि वह फडणवीस से कब और कहां मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें