फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार से मुलाकात पर अजित पवार ने कही यह बात; सियासी गलियारे में मची हुई है हलचल

Tue, 15 Aug 2023 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर

सार

उन्होंने कहा कि पवार साहब पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। मीडिया परिवार के सदस्यों के बीच हुई बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहा है। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
शरद पवार, अजित पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते पुणे में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी मुलाकात के दौरान कुछ खास नहीं हुआ। ऐसे में बैठक के बारे में ज्यादा कयास लगाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पवार साहब पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। मीडिया परिवार के सदस्यों के बीच हुई बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहा है। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि बैठक में कुछ भी असामान्य हुआ। इससे पहले शनिवार को पुणे में एक बिजनेसमैन के आवास पर शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई गोपनीय बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। बैठक में वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी मौजूद थे।

जब उनसे पूछा गया कि आप कार में छिपकर परिसर से बाहर क्यों निकले? तो अजित ने कहा कि वह कार में नहीं थे। मैं चोरी-छिपे नहीं गया था। मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जो खुलेआम घूमता है। मेरे छिपने का कोई कारण नहीं था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि शरद पवार 12 अगस्त को दोपहर एक बजे के आसपास कोरेगांव पार्क क्षेत्र में व्यवसायी अतुल चोरडिया के आवास पर पहुंचे थे। वे शाम पांच बजे के आसपास वहां से निकले थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार को कथित तौर पर शाम 6:45 बजे एक कार में परिसर से बाहर निकलते देखा गया था।
विज्ञापन




इससे पहले इस साल जुलाई में राकांपा का एक गुट राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गया था। इसका नेतृत्व अजित पवार ने ही किया था और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

एमवीए में कोई भ्रम की स्थिति नहीं: दानवे
शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार की उनके भतीजे के साथ हाल में हुई मुलाकात को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में कोई भ्रम नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता सब जानते हैं। राज्य विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दानवे दो दिवसीय औरंगाबाद दौरे पर आए शरद पवार से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें