राउत ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का नया चलन शुरू हुआ है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश ने पहले कभी इस तरीके से गंदी राजनीतिक खेल खेलते हुए नहीं देखा जिसमें जांच एजेंसियों और राजनीतिक दलों के आईटी सेल का इस्तेमाल कर चरित्र हनन किया जाए और जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाए जाएं।
कहा, कोशिश नहीं होंगी कामयाब
राउत ने कहा कि एमवीए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब को जानता हूं। वह कट्टर शिव सैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे।’’ शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।