फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पुलिस ने विदेशियों के क्रेडिट कार्ड डाटा चुराने वाले गिरोह को दबोचा

Sat, 17 Apr 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ठाणे

सार

  • यह गिरोह दूसरों के कार्ड डाटा की मदद से विमानों के टिकट बुक कराने के बाद सस्ते दामों पर किसी दूसरे को बेचते थे
  • सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के मुताबिक, एक मुखबिर की सूचना पर विभिन्न पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम की गई थी गठित
विज्ञापन
credit card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने विदेशियों समेत भारतीय नागरिकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड डाटा चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ठाणे जिले से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


कार्ड डाटा से विमान टिकट और होटल बुकिंग कराकर सस्ते में बेच देते थे
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दूसरों के कार्ड डाटा की मदद से विमानों के टिकट और फाइव स्टार होटलों के कमरे बुक कराने के बाद यह बुकिंग सस्ते दामों पर किसी दूसरे को बेच देते थे। 

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) रामचंद्र देशमुख के मुताबिक, एक मुखबिर की सूचना पर विभिन्न पुलिस थानों के पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को दबोच लिया। इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड समीर कासिम शेख भी है, जो मीरा रोड पर एक किराये के कमरे से गिरोह चला रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने समीर के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 55 सिमकार्ड, 25 फर्जी आधार कार्ड, 11 चेकबुक, 13 क्रेडिट व डेबिट कार्ड और 24 नोटबुक बरामद की हैं। इन नोटबुक में पुलिस को 4718 क्रेडिट व डेबिट कार्ड का ब्योरा लिखा मिला है, जिनकी मदद से यह गिरोह 1000 से ज्यादा फ्लाइट और होटल बुक करा चुका है।

गिरोह के तीन सदस्यों को मुंब्रा से, जबकि विदेशियों का डाटा चुराने में मदद करने वाले एक कॉल सेंटर कर्मचारी को मुंबई से दबोचा गया। शेष एक सदस्य को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

फर्जी कॉल सेंटर चलाकर कर्ज देने के नाम पर ठगने वाले दबोचे

तीन आरोपी दिल्ली से और दो मुंबई से पकड़े गए
महाराष्ट्र पुलिस ने एक नामी फाइनेंस कंपनी का फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये लोग खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों से कर्ज दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर गायब हो जाते थे।

वासी के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे के मुताबिक, तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी दो को यहीं पर पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 4 लाख रुपये का सामान और 1.20 लाख रुपये नगदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें