फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर महाराष्ट्र सरकार महिला पुलिस अफसरों को देगी बड़ा तोहफा

Thu, 22 Mar 2018 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र व मुंबई पुलिस ने भी पहल की है। पहली बार मां बनने वाली पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को बेटी का जन्म होने पर दस हजार रुपये दिए जाएंगे। मुंबई पुलिस की इस योजना की काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन



महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सतीश माथुर ने कहा कि ‘समृद्ध बालिका अनुदान योजना’ की घोषणा की गई है। यह केंद्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ महिला अफसरों से लेकर सिपाही तक को मिलेगा। चाहे वह महिला पुलिस अधिकारी हो या पुरुष पुलिस अधिकारी। वह पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जिनकी पहली संतान बेटी होगी उसे योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में पुलिस निरीक्षक तक के अफसर से लेकर सिपाही तक शामिल हैं। 

इसके अलावा गर्भवती महिला अधिकारियों को पर्याप्त पोषण और पुलिस विभाग की ओर से विशेष भत्ता भी दिया जाएगा। यह लाभ पाने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डिलीवरी से पहले आवेदन देना होगा। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाने से पहली बार मां बनने का सर्टिफिकेट भी लेना होगा। बच्ची के जन्म के बाद अफसर को जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही बच्ची का मेडिकल सर्टिफिकेट आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें