फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस की चिट्ठी, ECI से मांगी वोटर लिस्ट और पोलिंग डे की वीडियो फुटेज

Thu, 26 Jun 2025 10:57 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पार्टी ने वोटर लिस्ट की डिजिटल कॉपी और मतदान वाले दिन की वीडियो फुटेज एक हफ्ते में देने की मांग की है। कांग्रेस ने आयोग से मिलने और विश्लेषण रिपोर्ट साझा करने की भी पेशकश की है। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने इस पत्र में वोटर लिस्ट और मतदान वाले दिन की वीडियो फुटेज साझा करने की मांग की है। यह पत्र विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए गए मुद्दों को लेकर भेजा गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने पत्र में साफ कहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा की वोटर लिस्ट की डिजिटल और मशीन-रीडेबल कॉपी एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, मतदान दिवस की वीडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की जाए। कांग्रेस ने इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग बताया है और कहा है कि चुनाव आयोग के लिए इसे पूरा करना कोई कठिन काम नहीं है।



ये मांग कोई नई नहीं- कांग्रेस
कांग्रेस का कहना है कि यह मांग कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से पार्टी इस पर जोर देती रही है। चिट्ठी में लिखा गया है कि यह चुनाव आयोग के लिए एक आसान प्रक्रिया होनी चाहिए, जिससे न सिर्फ राजनीतिक दलों का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि जनता में भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर भरोसा कायम रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुल्लू और धर्मशाला में दो की मौत और 11 लापता; 2000 सैलानी फंसे।

चुनाव आयोग से मिलने को तैयार कांग्रेस
कांग्रेस ने यह भी कहा है कि जैसे ही आयोग उनकी इन मांगों पर अमल करता है, पार्टी की शीर्ष नेतृत्व टीम चुनाव आयोग से मिलने को तैयार है। बैठक में कांग्रेस अपनी तरफ से किए गए विश्लेषण और सबूत आयोग के सामने रखेगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पर खुली चर्चा हो सके। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि उसके पास ऐसे आंकड़े और विश्लेषण हैं, जो चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को उजागर कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Axiom-4: पृथ्वी से आईएसएस की दूरी 403 किमी तो फिर पहुंचने में इतना समय क्यों, राह में कौन सी चुनौतियां, जानें

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए चुनावों को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। खासतौर पर महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बार-बार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, वोटिंग में पारदर्शिता की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अब पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इन सवालों को लेकर चुनाव आयोग से बातचीत का रास्ता खोला है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें