फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामती में आखिर हुआ क्या?: टेकऑफ के 40 मिनट बाद खाक हो गई फ्लाइट, अजित पवार के विमान हादसे पर 10 बड़ी बातें

Wed, 28 Jan 2026 09:18 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Baramati Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। विमान में डिप्टी सीएम सवार थे। जो कि लैंडिंग के वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। अजित पवार जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में बारामती जा रहे थे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि अजित पवार मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए। 
विज्ञापन


अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती आ रहे थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आए, जो काफी डरावनी थे। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। विमान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया।


विज्ञापन


विमान में सवार सभी लोगों की मौत
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग  में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।
 




हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने ली जानकारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं। इसी के साथ पीएम मोदी ने अजित पवार के चाचा शरद पवार से भी फोन पर बात की।
हादसे पर चश्मदीद ने क्या बताया?
क्रैश लैंडिंग के दौरान मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, 'मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।'
स्थानीय महिला ने सिलसिलेवार बताया क्या हुआ?
एक स्थानीय महिला ने बताया कि हम यहां रहते हैं और हमारे पीछे एक हवाई पट्टी है, जहां हमने देखा कि एक विमान आया और उतरा नहीं। वह आगे चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस मुड़कर उतरने लगा। लेकिन रन-वे से ठीक पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही हमने यह देखा, हमने हवाई पट्टी के आसपास रहने वाले अपने जानकारों को सूचित किया, इसलिए पुलिस और अन्य लोग तुरंत आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। 15 मिनट बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे और जब हम पास गए, तो हमने वहां एक बिना सिर का शव पड़ा देखा। वह पूरी तरह से जला हुआ और सूजा हुआ था। हम उसकी पहचान नहीं कर सके, लेकिन बाद में हाथ में मिली किसी चीज की मदद से पहचान हुई कि वह दादा (अजीत पवार) का शव था। पुलिस की टीम हमारे पास आई और पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया, और उन्होंने शव को ढकने के लिए कपड़े भी मांगे, इसलिए हमने अपने घर से एक नया कंबल उन्हें दे दिया।

कैसे विमान हुआ हादसा? प्वाइंटर में पढ़िए
  • वीएसआर कंपनी के विमान में सवार थे अजित पवार। 
  • लैंडिंग का पहला प्रयास विफल रहा। 
  • दूसरे प्रयास में विमान घूमकर रनवे की तरफ लौटा।
  • एयरपोर्ट से महज 100 फीट की दूरी पर प्लेन क्रैश हुआ।
  • क्रैश होते ही विमान में एक के बाद कई धमाके हुए। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash Live: विमान हादसे में अजित पवार का निधन, परिवार के लोग बरामती रवाना; जानें सभी अपेड्टस

एक दिन पहले कैबिनेट बैठक में लिया था हिस्सा
बता दें कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला। 1982 में अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए।

ये भी पढ़ें: अजित पवार का राजनीतिक सफर: सत्ता, संघर्ष और विवादों के बीच 5वीं बार डिप्टी सीएम

वे पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की।नवंबर 2019 में उन्होंने एनसीपी के एक धड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने। 

खबर से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें