फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जन्मदिन के केक में निकली पिन, तीन साल के बच्चे ने निगली; परिवार ने बेकर पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 10 Jun 2026 06:41 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, मुंबई

सार

ठाणे में तीन वर्षीय बच्चे ने जन्मदिन के केक में लगी एक मेटल पिन निगल ली, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चे की मां का आरोप है कि बेकरी ने सजावटी पिनों में इस्तेमाल मेटल वायर की जानकारी नहीं दी थी। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है।
विज्ञापन
जन्मदिन का केक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तीन साल के बच्चे के जन्मदिन का जश्न उस समय डरावने सपने में बदल गया, जब उसने अपने केक में छिपी लोहे की पिन निगल ली। बच्चे की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


यह घटना 31 मई की है। रेयांश नाम के इस बच्चे का जन्मदिन वैसे तो एक जून को था, लेकिन रविवार होने के कारण परिवार ने एक दिन पहले ही पार्टी रखी थी ताकि सभी रिश्तेदार इसमें शामिल हो सकें। परिवार ने शहर की एक बेकरी से 'बॉलिंग थीम' वाला केक मंगवाया था। बच्चे की मां ने बताया, वह अपना पसंदीदा बॉलिंग केक देखकर बहुत खुश था। उसमें सुनहरी (बॉलिंग) पिन लगी थीं, जो उसे हमेशा से पसंद थीं। उन्होंने बताया इस सबके बीच बच्चे ने खुद ही उसे खाना शुरू कर दिया।

परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उन सजावटी पिनों को सहारा देने के लिए उनके अंदर लोहे के तार (मेटल वायर गेज) लगाए गए थे। मां का आरोप है कि बेकर ने ऑर्डर लेते समय या डिलीवरी के वक्त इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी कि केक में ऐसी कोई धातु की चीज छिपी है।
विज्ञापन


खतरे का पता तब चला जब पार्टी में मौजूद दो बड़े बच्चों ने केक खाया और उन्हें कुछ सख्त महसूस हुआ। उनके माता-पिता ने तुरंत इस पर ध्यान दिया। जब परिवार ने बेकर से इस बारे में पूछा, तो उसने माना कि सजावट के लिए धातु के तारों का इस्तेमाल किया गया था। मां ने अपनी पोस्ट में लिखा कि रेयांश ने वह पिन निगल ली थी। यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव था।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु भाजपा को बड़ा झटका: प्रदेश सचिव अमर प्रसाद रेड्डी ने दिया इस्तीफा, 13 साल के रिश्ते का हुआ अंत
विज्ञापन


बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि धातु की चीजें प्राकृतिक तरीके से शरीर से बाहर निकल जाएंगी। बाद में ऐसा ही हुआ और बच्चा अब खतरे से बाहर है। मां ने बेकरियों से अपील की है कि वे केक में इस्तेमाल होने वाली ऐसी चीजों की जानकारी जरूर दें जिन्हें खाया नहीं जा सकता। उन्होंने दूसरे माता-पिता को भी सलाह दी है कि बच्चों को केक देने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। इस मामले में अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें