फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: 'राज ठाकरे और मनसे कार्यकर्ताओं पर हो FIR', सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका; भाषा-आधारित नफरत फैलाने का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 12:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाषा विवाद को लेकर जब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में एक साथ मंच साझा किया था, तब मनसे प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर आप किसी को मारते हैं तो उसका वीडियो मत बनाइए। मराठी का अपमान करने वालों को सबक सिखाना होगा, लेकिन उसका वीडियो बनाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
मनसे प्रमुख राज ठाकरे। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे अपने भड़काऊ बयानों को लेकर घिरे हुए हैं। इस बीच हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा-आधारित घृणा फैलाने के आरोप में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। यह याचिका वकील घनश्याम उपाध्याय ने दायर की है।

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र में 'मराठी बनाम हिंदी' विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे की हो रही है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उसके गाल और हमारे हाथ की 'युति' जरूर होकर रहेगी। 

'अगर मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र स्टाइल में समझा देंगे'
राज ठाकरे ने आगे कहा था, 'मुंबई के मीरा रोड में जो कुछ हुआ, जिसे पीटा गया, वो सही हुआ। उसे महाराष्ट्र स्टाइल में जवाब दिया गया। महाराष्ट्र में रह रहे हो, शांति से रहो, मराठी सीखो। हमारा तुमसे कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन अगर मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र स्टाइल में समझा देंगे।' 
विज्ञापन


'हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती'
राज ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में जितने भी नेता हैं, उन सबसे अच्छी हिंदी मेरी है। मैं यहां कोई भाषा विवाद करने नहीं आया हूं। सतर्क रहिए, आपके साथ कुछ भी हो सकता है। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती। इस प्रांत पर किसी का अधिकार है तो वह हमारा है। 

'जल्द से जल्द मराठी बोलना सीख लो'
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि तुम्हारी सरकार लोकसभा और विधानसभा में रहेगी, हमारी सरकार रास्ते पर रहेगी। अगर किसी ने मराठी भाषा की इज्जत नहीं की तो उसके हम गाल और हाथ दोनों लाल करेंगे। यहां जो गैर मराठी लोग रहते हैं, उनको यही बोलूंगा कि जल्द से जल्द मराठी बोलना सीख लो। आप कहीं भी जाएं, चाहे रिक्शा, ऑफिस या दुकान हमेशा मराठी में ही बात करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें