फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नौ साल की बच्ची के दुष्कर्मियों को सजा मिलने पर दुल्हन की तरह सजाई पुलिस चौकी

Sat, 15 Aug 2020 11:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बुलढाणा में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। इन दोनों दोषियों ने एक साल पहले एक मासूम नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। कोर्ट के सजा सुनाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने चिखली पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजा दिया और वहां मिठाई बांटकर, पटाखे छोड़कर अपनी खुशी जताई। चिखली पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुलाबराव ने कहा कि इस फैसले से वो बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ बेहद क्रूरतापूर्ण कार्य किया था। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन आरोपियों को सजा दिलाने में पुलिस ने परिवार की हर संभव मदद की है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया और कहा कि वो पुलिस के बहुत आभारी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 अप्रैल 2019 की रात बुलढाणा के चिखली इलाके में सागर विश्वनाथ और निखिल शिवाली नाम के दो युवकों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि ये घटना रात के समय हुई थी, इस समय में बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। 

पुलिस ने बताय कि रात के समय युवक लड़की के घर आए और उसे उठाकर ले गए। दोनों युवकों ने एक सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया लेकिन इस घटना से पूरे जिले में लोगों के बीच गुस्सा पनप गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के दो बड़े ऑपरेशन भी हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें