फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पालघर की मासूम से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी गिरफ्तार; 18 साल से फरारी के बाद यूपी से पकड़ा गया

Sat, 13 Dec 2025 05:13 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

पालघर में 18 साल पहले 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी कई वर्षों से नेपाल में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 18 साल पहले पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार था और लंबे समय तक नेपाल में छिपकर रहा।

विज्ञापन


मिरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज अपराध वर्ष 2007 में मणिकपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ था। आरोपी की पहचान नंदलाल उर्फ नंदू रामदास विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो घटना के समय 22 वर्ष का था।

चॉकलेट का लालच देकर ले गया था मासूम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने 31 मार्च 2007 की रात करीब 11 बजे बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बेरहमी से मारपीट की और अंत में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अगली सुबह बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


नेपाल में काटी फरारी, यूपी में कर रहा था मजदूरी
एमबीवीवी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अविराज कुरहाड़े ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी नेपाल भाग गया था, जहां वह लंबे समय तक छिपा रहा। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश लौट आया और सिद्धार्थनगर जिले के खड़दौरी गांव में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था।

गुप्त सूचना से पुलिस को मिली सफलता
क्राइम डिटेक्शन सेल-2, वसई और स्थानीय पुलिस की समानांतर जांच जारी थी। कुछ दिन पहले मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। 10 दिसंबर को खड़दौरी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को पालघर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें