फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मोटी कमाई का झांसा देकर वृद्ध से ठगे 1.28 करोड़, छह पर मामला दर्ज

Thu, 12 May 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि  पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे एक बड़ी कंपनी से जुड़े कारों के टायर बदलने के कारोबार से जुड़ने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
fraud new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 71 वर्षीय एक बुजुर्ग को मोटी कमाई का झांसा देकर 1.28 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि  पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे एक बड़ी कंपनी से जुड़े कारों के टायर बदलने के कारोबार से जुड़ने के लिए कहा गया। बदले में मोटी कमाई का भरोसा दिया गया। पिछले कुछ सालों से वह आरोपियों को कई बार वह पैसा दे चुका है। वर्तकनगर पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग 2013 से आरोपी को पैसा दे रहा है। जब उसे लाभ या निवेश का कोई पैसा वापस नहीं मिला तो उसने पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें