फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 19 Sep 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुणे-सासवड रोड पर उरुली देवाची गांव के समीप देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन


घटना देर रात की है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुणे-सासवड रोड पर उरुली देवाची गांव के समीप देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस पुणे की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी कलभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, सासवड की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक की उरुली देवाची के समीप बस से टक्कर हो गयी। बस चालक के केबिन के पीछे बैठे एक यात्री की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें