फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा, पवना नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

Sun, 03 May 2026 12:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरेलू झगड़े के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरेलू झगड़े के बाद कथित तौर पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को देर रात करीब 12.30 बजे डोंबिवली के हेतूतने गांव में एक चॉल में हुई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक, जिसकी पहचान राजाराम रामदुलाराम भारती के रूप में हुई है, का अपने परिवार वालों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चों को बेडरूम में बंद कर दिया और रसोई में छत से लटककर फांसी लगा ली।

परिवार वालों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेडरूम का बंद दरवाजा तोड़कर महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला। जब तक वे रसोई में पहुंचे, तब तक राजाराम ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि वे तुरंत उसे पास के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

नवी मुंबई में 86 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 86 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2 बजे गश्त के दौरान पुलिस टीम ने उल्वे इलाके में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच करने पर आरोपी के पास से 344 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी रवि खटीक के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्तियों ने उसे यह मादक पदार्थ बेचने के लिए दिया था। पुलिस उन दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

पुणे में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा, पवना नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को पिकनिक मनाने गए दोस्तों का समूह हादसे का शिकार हो गया। मावल तहसील के थुगांव के पास पवना नदी में सात दोस्त पिकनिक के लिए गए थे, जहां दोपहर के समय तीन युवक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और एक गहरे भंवर की चपेट में आ गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते तीनों पानी में डूब गए। स्थानीय बचाव दल की मदद से तीनों के शव निकाल लिए गए हैं।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अश्विन भालेराव, अयान शेख और 21 वर्षीय प्रथमेश शिंदे के रूप में हुई है, जो पुणे के येरवडा, हडपसर और सैयदवाड़ी इलाके के रहने वाले थे। गौरतलब है कि मावल तहसील में ही दो दिन पहले जाधववाड़ी बांध में सेल्फी लेने के दौरान भी तीन लोगों की डूबने से जान चली गई थी। पुलिस ने इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जलाशयों के पास सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें