फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सब-इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला, आरोपी पुलिस अधिकारी की बाइक लेकर फरार

Thu, 16 Apr 2026 05:38 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागपुर के कलमना इलाके में बुधवार रात गश्त के दौरान एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गए। हमलावर मौके से उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर सचिन वाकलेकर ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ करनी चाही। इसी दौरान आरोपी ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


हमले में वाकलेकर के कंधे पर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
Trending Videos

कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, पुलिस जांच में जुटी
ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह एक पावरलूम कर्मचारी ने कचरे के ढेर में बच्ची का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

इस मामले में पावरलूम कर्मचारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 94 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो जन्म छिपाने के उद्देश्य से शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाने से संबंधित है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में हाल ही में हुए प्रसव के रिकॉर्ड खंगाल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

पालघर में फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका, कर्मचारी 60% तक झुलसा
पालघर जिले के बोइसर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट हो गया, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10:45 बजे तारापुर एमआईडीसी इलाके में स्थित नंदोसाल इंडस्ट्रीज में हुई। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे कंपनी का एक कर्मचारी लगभग 60 प्रतिशत तक जल गया।

घायल कर्मचारी की पहचान हरिश्चंद्र अंबेडकर के रूप में हुई है, जिसे तुरंत बोइसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें