फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: संसद का तीन दिन का विशेष सत्र शुरू होगा, आईपीएल में पंजाब और मुबंई के बीच मुकाबला

Thu, 16 Apr 2026 05:17 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 16 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है।महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के लिए संसद का तीन दिन का विशेष सत्र आज से शुरू होगा। वहीं, आईपीएल में पंजाब और मुबंई के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वह गुरुवार को वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

संसद का विशेष सत्र आज से
आज से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में  महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लागू करने के लिए बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने की योजना है। इस विधायी पैकेज में संविधान संशोधन बिल के साथ-साथ परिसीमन अधिनियम में भी बदलाव शामिल होने की उम्मीद है। इससे सीटों की संख्या बढ़ने के बाद निर्वाचन क्षेत्रों का दोबारा निर्धारण किया जा सकेगा। इसके अलावा, एक और बिल के जरिए दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू
राजधानी दिल्ली में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत गुरुवार से होगी। इसमें टीमें घरों और इमारतों से जुड़ी जानकारी जुटाएंगी। यह प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी। जनगणना के दूसरे चरण में लोगों की संख्या और उनके घरों में बुनियादी सुविधाओं का आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार से जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिससे निवासियों को स्व-गणना के माध्यम से अपने परिवार का विवरण देने  की अनुमति मिलेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक
संसद की विदेश मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की एक अहम बैठक 16 अप्रैल को शाम 4:30 बजे पीएलबी में होने जा रही है। इस बैठक में विदेश मंत्रालय के अधिकारी सांसदों को हाल के अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बारे में जानकारी देंगे। इसमें खास तौर पर ईरान युद्ध से जुड़ी स्थिति और भारत और अमेरिका संबंधों पर चर्चा होगी।

कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 का अखिरी दिन
भारतीय नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 का आज अखिरी दिन है। इसमें शीर्ष कमांडर समुद्री सुरक्षा, ऑपरेशनल तैयारियों और बदलते भू-राजनीतिक हालात पर रणनीति तय हुआ है।। साथ ही ब्लू-वॉटर क्षमता, आधुनिक तकनीक, मानव संसाधन और युद्धक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

विज्ञापन

आईपीएल में मुंबई और  पंजाब के बीच मुकाबला
आईपीएल में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच में शाम के 7:30 से शुरू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें