फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में सांप पकड़ने वालों को मिलेगा ID-बीमा, AI एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला का प्रसव

Thu, 24 Jul 2025 04:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार अब सांप पकड़ने वाले स्वयंसेवकों को पहचान पत्र (ID कार्ड) और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देगी। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर गांववालों को जहरीले सांपों से बचाते हैं और सांपों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ते हैं। इसी सेवा को मान्यता देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। एक SOP भी बनाई जाएगी और वन विभाग की वेबसाइट पर प्रमाणित सांप रेस्क्यू करने वालों की सूची व संपर्क जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


16 किलोमीटर दौड़कर कॉलेज पहुंचा छात्र
महाराष्ट्र के लातूर में एक 11वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक अनूठी पहल की। दरअसल छात्र अपने कॉलेज के पहले दिन 16 किलोमीटर दौड़कर कॉलेज पहुंचा। राज्य के शिक्षा विभाग ने भी छात्र की तारीफ की है और कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्र राहुल राठौड़ बीते छह वर्षों से वंचित वर्ग के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रहता है। 
छात्र के पिता गन्ना मजदूर हैं। छात्र ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रमाण देने के साथ ही लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक भी किया। छात्र ने 16 किलोमीटर की दूरी एक घंटे और 15 मिनट में पूरी की। छात्र के कॉलेज परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र का स्वागत किया। राहुल राठौड़ जैवलिन थ्रो और वेटलिफ्टिंग में रुचि रखता है। छात्र ने कई मैराथन में भी हिस्सा लिया है और वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होना चाहता है और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी करना चाहता है। 
विज्ञापन

'हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना'

मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि 'मराठी भाषा के नाम पर आप हमारे हिंदू भाइयों पर हमले करेंगे? इसकी क्या वजह है? हर चुनाव में लोगों ने उन्हें नकारा है। राज्य में हर भाषा का सम्मान किया जाता है। लोग इस बात को याद रखेंगे कि इस पार्टी ने, जो हिंदुत्व की बात करती है, उसने ही हिंदुओं को निशाना बनाया।'
 

छह फीट से ऊंची गणेश प्रतिमाएं कृत्रिम पानी निकायों में की जाएं विसर्जित, हाईकोर्ट का आदेश

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने एक अहम आदेश में कहा है कि गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्र में छह फीट से ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमाएं कृत्रिम पानी निकायों में विसर्जित की जाए। पानी को प्रदूषण से बचाने के लिए यह आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
गुरुवार को मस्कट से मुंबई आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में थाईलैंड की एक महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, एयरलाइन के केबिन क्रू और विमान में मौजूद एक नर्स ने फ्लाइट में ही प्रसव में मदद की।

'जैसे ही थाई नागरिक को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी - प्रसव के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए... पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और मुंबई में प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया, जहां चिकित्सा दल और एक एम्बुलेंस पहुंचने पर तैयार थे। ोएयरलाइन ने एक बयान में कहा कि मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, मां और बच्चे को आगे की देखभाल के लिए तुरंत पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें