मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से कई वाहन आपस में टकरा गए। रायगढ़ जिले के खोपोली के पास ट्रक ने लगभग 12 वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इस घटना की वजह से कई घंटो तक मुंबई का ट्राफिक बाधित रहा।
मेडिकल कॉलेज के परिसर में पेड़ से गिरकर छात्र की मौत
मुंबई में एक 22 वर्षीय मेडिकल छात्र के पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात की है जब वर्ली स्थित पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के दयानंद काले आम तोड़ने के लिए परिसर के पेड़ पर चढ़े। गिरने की वजह से उसे सिर पर बहुत गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे इंस्टीट्यूट के ही अस्पताल में ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि दयानंन काले उस्मानाबाद जिले का रहने वाला मेडिकल का तीसरे साल का छात्र था।
काले की मौत के बाद उसके कई सहपाठियों ने दावा किया कि उसकी मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई है।
क्रोधित विद्यार्थियों ने अस्पताल के ओपीडी को बंद कर दिया और इस मामले पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद वर्ली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।