फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बम की धमकी के बाद मुंबई में सचिवालय की तलाशी; कलवा में अस्पताल के संरचनात्मक ऑडिट के आदेश

Thu, 31 Aug 2023 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्फोटक रखे जाने से जुड़ी कॉल आने के बाद बम निरोधक दस्ते ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सचिवालय की तलाशी ली। इस दौरान डॉग स्क्वॉड यानी खोजी कुत्तों की भी मदद लीग गई। हालांकि, इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को कॉल कर बम रखे होने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दोपहर में नवी मुंबई पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर मंत्रालय या राज्य सचिवालय में बम रखे जाने के बारे में सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि अहमदनगर से फोन किया गया था। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार है, जब सचिवालय में बम होने की धमकी भरी कॉल पुलिस को मिली। इससे पहले भी किसी ने कॉल कर बम होने की सूचना दी थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

दूसरी ओर ठाणे के कलवा में छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के संरचनात्मक ऑडिट का आदेश जारी हो गया है। यहां 12 और 13 अगस्त को 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई थी। बुधवार को ठाणे नगर निगम प्रमुख अभिजीत बांगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें अस्पताल में सेवाओं और बुनियादी ढांचे, रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए छात्रावास सुविधाओं और परिसर से राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज को स्थानांतरित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंत्रालय भवन पर गिरे पत्थर, मंत्री कार्यालय की खिड़की क्षतिग्रस्त
मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लिए ब्लास्टिंग कार्य की वजह से कई पत्थर दक्षिण मुंबई में मंत्रालय भवन में एक मंत्री के कार्यालय की खिड़की से टकराए। परिसर में तीन कारों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने कहा कि वह मंत्रालय के पास विस्फोट कार्य रोक रहा है, जहां महाराष्ट्र सरकार का मुख्यालय है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें