लातूर-पुणे रूट पर हर आधे घंटे में तीन बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन वारकरी संप्रदाय के लोग को इस दौरान बैठने के लिए सीटें नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से अतिरिक्त बसों के लिए विनती की।
भगवान विठोबा के अनुयायी वारकरी संप्रदाय के लोग आषाढ़ी वारी कार्यक्रम में जाने के दौरान लातूर में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से पुणे के लिए अतिरिक्त बसों की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। लातूर बस अड्डे के प्रमुख हनुमंत चापटे ने बताया कि बड़ी संख्या में वारकरी का समूह लातूर से देहु-आलंदी जा रहे थे, और बस खचाखच भरी हुई थी।
विज्ञापन
लातूर-पुणे रूट पर हर आधे घंटे में तीन बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन वारकरी संप्रदाय के लोग को इस दौरान बैठने के लिए सीटें नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से अतिरिक्त बसों के लिए विनती की। जब अधिकारियों की तरफ से संतोषजनक उत्तर नहीं आया तो वे लोग वहीं धरने पर बैठ गए। उनके धरने पर बैठने के बाद एमएसआरटीसी ने पुणे के लिए पांच अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की, जिसके बाद आधी रात को वारकरी ने अपना धरना प्रदर्शन वापस लिया।
एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाइजीरियाई ड्रग्स पेडलर को किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की मीरा-भायंदर वसई-विरार यूनिट ने मीरा रोड इलाके से एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने उसके पास से एक करोड़ से भी अधिक की ड्रग्स बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत, पांच घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार शाम चार बजे केमिकल फैक्टरी अंबरनाथ एमआईडीसी के नाइट्रिक एसिड टैंक के पास आग लगने से एक व्यक्ति सूर्यकांत जिमत की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। आग में झुलसे पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने कहा, मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, नाइट्रिक एसिड स्वयं में ज्वलनशील नहीं है। यह एक ऑक्सीकरण एजेंट है। यह आग को और भड़काने में मदद करता है आग पकड़ने वाले अन्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया करता है।
फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने में सांगली से एक युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सांगली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया था।