फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जाली दस्तावेजों के साथ कई वर्षों से पुणे में रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 15 Mar 2023 04:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खड़क पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अमान अंसारी (22 वर्षीय) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के साथ-साथ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे शहर में जाली दस्तावेजों की मदद से अवैध रूप से रहने के आरोप में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आईपीसी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज
खड़क पुलिस ने मोहम्मद अमान अंसारी (22 वर्षीय) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के साथ-साथ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। अंसारी के पिता एक पाकिस्तानी नागरिक हैं।

2015 से पुणे में रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक
उन्होंने कहा, 'युवक (अंसारी) का जन्म कराची में हुआ था। उनकी मां भारतीय हैं और पिता पाकिस्तानी हैं। वे कराची से दुबई चले गए थे, जहां उसने पढ़ाई की और 2015 में दोनों मां-बेटे भारत चले आए और अपने रिश्तेदारों के साथ पुणे में रहने लगे। डीसीपी (जोन-I) संदीप सिंह ने बताया कि उस समय उसके पास वैध वीजा था। अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने शहर के एक स्कूल और बाद में एक जूनियर कॉलेज में प्रवेश लिया लेकिन इस बीच उसका वीजा समाप्त हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सामने आया बाल विवाह का मामला- शादी के लिए छोड़ा गणित का पेपर; 200 मेहमानों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


फर्जी तरीके से हासिल किया आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट
उन्होंने कहा, उसे अपने वीजा के नवीनीकरण (रिन्यूवल) के लिए आवेदन करना चाहिए था या उचित प्रक्रिया के लिए जाना चाहिए था। इसके बजाय उसने फर्जी तरीके से आधार कार्ड हासिल कर लिया और उसके आधार पर उसे भारतीय पासपोर्ट भी उसे मिल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें